चतरा, जनवरी 9 -- चतरा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के आदेशानुसार शुक्रवार को वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र के जोरी गांव में पीएलवी संदीप कुमार गुप्ता और गुड़िया कुमारी के द्वारा नशा उन्मूलन पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशा से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई साथ ही नशा कों न जिंदगी को हां तथा नशीले पदार्थ का सेवन से गंभीर बिमारी के बारे में जानकारी दी गयी। नशा से दूर रहने के लिये लोगों को प्रेरित किया गया। वहीं सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। बाल विवाह, वाल मजदूरी, नालसा का टॉल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...