चतरा, मई 10 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के जोरी स्थित काली मंदिर में आयोजित विभिन्न शादी समारोह में शामिल होने पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता शनिवार को पहुंचे। इस दौरान जोरी काली मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत हुए। इस दौरान विवाह करने के लिए पहुंचे विभिन्न गांव से दर्जनों लोगों ने पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता के समक्ष जोरी काली मंदिर में विवाह लग्न में होने वाले भीड़ से संबंधित जानकारी दिया। ग्रामीणों ने बताया कि काली मंदिर में हर साल 500 से ऊपर जोड़ों की शादी विवाह होता है। इतना महत्वपूर्ण स्थल होने के बावजूद यहां सुविधाओं का अभाव है। लोगों को खुले में शादी का कार्यक्रम करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आंधी तूफान और पानी के आ जाने के कारण इन्हें घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। भीड़ अनुरूप किसी प्रकार का कोई सेड नहीं होने के कारण धूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.