दुमका, सितम्बर 25 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के घुरमुन्दनी नोजोड़ा जोरिया में बुधवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बसकीडीह पंचायत के करमाटांड़ गांव निवासी अधीर मरांडी के 20 वर्षीय पुत्र विशाल मरांडी के रूप में की गई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों ने बताया कि विशाल मरांडी पिछले तीन वर्षों से नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था। नशे की लत के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी लगातार बिगड़ती जा रही थी। मंगलवार की शाम वह अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार दोपहर स्थानीय लोगों ने घुरमुन्दनी नोजोड़ा जोरिया में एक शव को पानी में देखा। घटना आस पड़ोस में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.