उन्नाव, फरवरी 2 -- असोहा। थानाक्षेत्र के जोरावरगंज गांव स्थित बरामदे में सोमवार सुबह ठेका कैंटीन संचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय शेरा सिंह, कांटी गांव के रहने वाले थे और जोरावरगंज गांव स्थित शराब ठेका के बगल में कैंटीन चलाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह उन्होंने बरामदे में रस्सी के सहारे शव लटका देखा। ग्रामीणों का कहना है कि शेरा शराब के आदी थे और अक्सर शराब पीने के कारण लोगों से विवाद हो जाया करता था। इसके अलावा घरेलू कलह के कारण पत्नी दीपांशी सिंह से उनके बीच झगड़े चल रहे थे। शेरा सिंह अपने पीछे पत्नी दीपांशी सिंह, बेटा शौर्य और बेटी गौरी छोड़ गए हैं। था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.