सिमडेगा, दिसम्बर 16 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोराम पंचायत में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन मंगलवार को सीओ कमलेश उरांव, मुखिया कारोलिना सोरेंग, बीएओ संजय मुकुट बिलुंग आदि ने किया। मौके पर किसानों से अधिक से अधिक संपर्क कर धान की खरीद सुनिश्चित करने की बात कही गई। वहीं किसानों को बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। कहा गया कि सरकार के द्वारा निर्धारित दर 2450 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान की खरीद की जाएगी और भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...