संतकबीरनगर, जुलाई 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लाक के जोरवा गांव में विकास से दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिम्मेदारों की उपेक्षा से गांव बदहाली का शिकार बना हुआ है। सड़क, पानी, जल निकासी आदि की समस्या का दंश झेलना लोगों की मजबूरी हो गई है। जगह-जगह फैली गंदगी, जाम नाली, टूटी सड़क गांव की पहचान बनकर रह गई है। गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव के समग्र के विकास के लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। सरकारी धन भी खूब खर्च किया जाता है लेकिन गांव की सूरत नहीं बदल रही है। पूर्वी कछार क्षेत्र में स्थित जोरवा गांव की हालत बदतर हो गई है। गांव में सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नही है। मुख्य सड़क से गांव में प्रवेश करते ही सड़कों की बदहाली का सिलसिला शुरू हो जाता है। मुख्य सड़क से गांव में जाने वाली इंटरलाकिंग सीसी सड़क जर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.