गंगापार, जनवरी 9 -- जोरवट ग्राम में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए 50 महिलाओं को हाइजीन किट वितरित की गईं। इस अवसर पर प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड की सीएसआर प्रमुख गीतांजलि त्रिपाठी के साथ सौभाग्य लक्ष्मी मिश्रा, भूपेंद्र सिंह एवं संत कुमार कनौजिया, बीएआईएफ के राज्य प्रमुख अभिषेक पांडेय, पूजा, पंकज सिंह तथा संजय पाल उपस्थिति रही। अतिथियों ने महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए हाइजीन किट के महत्व पर प्रकाश डाला गया और नियमित स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम आईवीडीपी बारा टीम के माध्यम से पीपीजीसीएल के वित्तीय सहयोग से आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.