बस्ती, जनवरी 6 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत कप्तानगंज की बोर्ड बैठक वार्ड सदस्यों के तीव्र विरोध और असंतोष के कारण स्थगित हो गई। पांच जनवरी को निर्धारित बैठक में 10 सदस्यों की सहमति नहीं मिलने पर इसे निरस्त करना पड़ा। विरोधी सदस्यों ने जमीन पर तिरपाल बिछाकर धरना दिया और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गहरी नाराजगी जताई। इस बाबत ईओ शिवप्रताप सिंह ने बताया कि बैठक में नियम के अनुसार 10 सदस्यों की सहमति आवश्यक होती है। सहमति नहीं बनने पर बैठक स्थगित कर दी गई। उन्होंने सदस्यों की शिकायतों को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। सोमवार को बैठक नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित की गई थी। जैसे ही सदस्य पहुंचे, उन्होंने विकास कार्यों की अनदेखी और गुणवत्ता में कमी का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। सदस्यों का कहना था कि उनके वार्डों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.