गोपालगंज, दिसम्बर 29 -- गोपालगंज। शहर के जंगलिया काली स्थान रोड मोहल्ले में रविवार की देर शाम जोरदार धमाका हुआ । जब मौके पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि किसी ने पटाखा छोड़ा है। जिसकी आवाज बहुत तेज थी। ऐसे में पुलिस तेज आवाज वाले बम को बजाने वाले युवक की तलाश कर रही है। ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बताया गया है कि जंगलिया काली स्थान रोड में स्थित सासामूसा फ्लैट के समीप बम ब्लास्ट होने की सूचना किसी ने डायल 112 की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...