अमरोहा, जनवरी 10 -- अमरोहा, संवाददाता। किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट के सामने अमरोहा-जोया रोड पर जाम लगाना भाकियू शंकर गुट के किसान नेताओं को मंहगा पड़ गया। बंबूगढ़ चौकी प्रभारी विकास त्यागी की तहरीर पर मामले में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह समेत पांच नामजद और 30 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बेवजह जाम लगाए जाने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। वहीं, जाम खुलवाने को लेकर किसान नेताओं की पुलिसकर्मियों से भी झड़प हुई थी। घटनाक्रम सात जनवरी की है। भाकियू शंकर के बैनर तले काफी संख्या में किसान एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। किसानों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया था। अगुवाई संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह कर रहे थे। धरने के बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट से बाहर निकले स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.