अमरोहा, अगस्त 13 -- बारिश के सीजन में सर्प दंश की बढ़ती घटनाओं के बीच नेशनल हाईवे पर ब्लाक क्षेत्र के गांव चौधरपुर में पशुओं के चारे में छिपकर बैठे सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुधा सोमवार शाम करीब चार बजे जंगल से पशुओं के लिए चारा लेकर आई थीं। घर पहुंचकर सुधा ने पशुओं को खिलाने के लिए जैसे ही चारे में हाथ डाला कि चारे में छिपकर बैठे सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटने के बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने चारे के पास बैठे सांप को मार दिया। सांप के डसने के थोड़ी देर बाद ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जंगल से चारा लाते समय ही इसमें जहरीला सांप आ गया था। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं राजस्व प्रशासन क...