नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- जोफ्रा आर्चर का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह कुछ ऐसा कर रहे हैं, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वीडियो में आर्चर अपने बिल्कुल नए जूतों को कटर से काट रहे हैं। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा शख्स इसके बारे में उनसे पूछता है। जब जोफ्रा आर्चर बताते हैं कि वह ऐसा क्यों कर रहे थे तो वीडियो बनाने वाला भी हैरान रह जाता है। यह वीडियो राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर वीडियोसोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में जोफ्रा अपने ब्रांड न्यू जूतों का अगला हिस्सा कटर से काट रहे हैं। इस पर वहां मौजूद शख्स उनसे पूछता है कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं? इसके बाद जोफ्रा आर्चर इसके बारे में जानकारी देते हैं। जोफ्रा बताते हैं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.