लखनऊ, जून 13 -- नगर निगम जोन-6 में जोनल अधिकारी और सफाई कर्मचारियों के बीच टकराव गुरुवार को और बढ़ गया। सफाई कर्मियों ने जोनल अधिकारी का घेराव कर नारेबाजी की। कामकाज ठप कर दिया। इस बीच महापौर सुषमा खर्कवाल को जानकारी हुई तो उन्होंने हस्तक्षेप किया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया। संविदा सुपरवाइजर से अभद्रता करने और उसके बाद उसे दिल का दौरा पड़ने का आरोप लगा रहे सफाई कर्मियों ने सुबह से हड़ताल कर दी। जोन -6 के दफ्तर पर बड़ी संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हो गए। जैसे ही जोनल अधिकारी पहुंचे कर्मचारियों ने घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इनमें बीट प्रभारी और सफाई सुपरवाइजर भी शामिल थे। प्रदर्शन की सूचना जब महापौर को मिली तो उन्होंने सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों को कॉल किया। लखनऊ सफाई कर्मचारी यूनियन के अनुसार महापौर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.