रांची, फरवरी 4 -- रांची, संवाददाता। सेवा भारती, झारखंड के तत्वावधान में रविवार आठ फरवरी को जोन्हा के सेवाधाम, गुड़ीडीह में 16वां किसान मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में जोन्हा व अनगड़ा प्रखंड के दर्जनों गांवों के किसान अपने कृषि उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही किसानों, ग्रामीणों व बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर और संस्कार केंद्र के बच्चों के बीच सेवा समर्पण दौड़ प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम के अतिथि स्वामी देवेंद्र प्रकाश तथा अध्यक्षता भगवान नायडू करेंगे। मेले की तैयारी को लेकर मंगलवार को बैठक हुई, जिसमें आयोजन संबंधी कार्यों का बंटवारा किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.