उरई, फरवरी 23 -- कालपी। अब तिगरेश्वर मन्दिर पहुंचना आसान हो जाएगा। क्षेत्रीय विधायक की पहल पर धर्मार्थ योजना के तहत जोधर नाला पर लगभग दो करोड़ की लागत से पुल और सड़क का निर्माण होगा जिसका सोमवार को शिलान्यास हो गया है। नगर सीमा के समीप जंगल में अति प्राचीन शिव मन्दिर स्थित है जिसे तिगरेश्वर मन्दिर के नाम से जाना जाता है लेकिन जोंधर नाला के पार होने के चलते आवागमन में परेशानी होती थी इसी के चलते वर्ष 2020 में आरईएस द्वारा सड़क और पुलिया का निर्माण कराया गया था लेकिन निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने से वह पहली बरसात में ही बह गयी थी जिससे मन्दिर के महन्त और आस्थावानों की समस्या जैसी की तैसी हो गई थी जिसके चलते मन्दिर के महन्त नारायण पुरी द्वारा क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी से मुलाकात कर नाला पर पुलिया निर्माण की मांग की गई थी लेकिन आरईएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.