जोधपुर, फरवरी 21 -- राजस्थान के जोधपुर में 2 दुल्हनों की शादी वाले दिन मौत होने की दर्दनाक खबर सामने आई है। दोनों सगी बहने थीं। मृत दुल्हनों के नाम शोभा (25) और विमला (23) बताए गए हैं। कथित तौर पर मौत की वजह कीटनाशक पीकर आत्महत्या करना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12 बजे वे अपने कमरे में सोने गई थीं। सुबह उठीं तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बहनों को मृत घोषित कर दिया।दोनों प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं रौंगटे खड़े कर देने वाला ये मामला सूरसागर थाना इलाके के मणाई गांव का है। पुलिस के मुताबिक- मणाई गांव की रहने वाली शोभा और विमला दोनों की शादी तय हो गई थी। दोनों बहने एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थीं। आज बारात आने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही ये हादसा हो गय...