जोधपुर, सितम्बर 30 -- जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में MA हिंदी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में नकल का विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की प्रांत मंत्री पूनम भाटी को एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन से नकल करते हुए पाया गया। इस दौरान एक अन्य छात्रा को भी उसी आरोप में पकड़ा गया। दोनों छात्रों को तत्काल परीक्षा कंट्रोल रूम भेजा गया और फ्लाइंग टीम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों के खिलाफ नकल की शिकायत दर्ज की गई। घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने सक्रिय होकर मांग की कि पूनम भाटी को पद से तत्काल हटा दिया जाए। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मामले को दबाने के भी आरोप लगाए और इसे गंभीर समस्या बताया। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भी इस मामले पर अपना बयान जारी किया। ABVP के बयान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.