जोधपुर, अप्रैल 26 -- जोधपुर के सर्राफा बाजार में खड़ी एक कार से भगवान हनुमान की तस्वीर वाले झंडे का अपमान करने के विरोध में भारी आक्रोश है। बताया जाता है कि बाजार में खड़ी एक कार से भगवान हनुमान की तस्वीर वाले झंडे को कथित तौर पर हटाकर जमीन पर फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। माहौल गरमाता देख पुलिस ऐक्शन में आ गई। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह घटना शुक्रवार रात शहर के आभूषण और सर्राफा व्यापार केंद्र घोडों का चौक इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। आरोपी बाजार में काम करता था। शनिवार को घटना से आक्रोशिश स्थानीय व्यापारी उस दुकान के बाहर जमा हुए जहां आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.