जोधपुर, जनवरी 26 -- राजस्थान के जोधपुर से दो बच्चों की लाशें फंदे से लटकती मिलने की दर्दनाक खबर सामने आई है। दोनों मासूम बच्चे बीते दो दिनों से लापता थे, स्कूल से घर वापस नहीं आए तो घरवालों ने उनकी छानबीन शुरू की थी। मगर बाद में उनके शव बरामद हुए तो घर में हड़कंप मच गया। बच्चों की लाश के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इससे हत्या की बात सामने आई है।8 और 12 साल के मासूम हुए बदले का शिकार मरने वाले बच्चों में एक लड़का है और दूसरी लड़की। लड़के की उम्र 8 तो लड़की की 12 साल बताई जा रही है। दोनों बच्चे बीते दिनों से लापता थे। घरवालों ने काफी खोजबीन की मगर कोई जानकारी हाथ ना लगी तो उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में बच्चों की फंदे से लटकती लाशें मिलीं। पुलिस को डेड बॉडी के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। इसे देखकर सबके होश उड़ गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.