पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर। पलामू जिला मुख्यालय सिटी में जोड़ गांव में अमानत नदी के तट पर लगे महाशिवरात्रि मेला का सोमवार को समापन हुआ। सोमवार की सुबह में भी बड़ी संख्या में मेला घुमने पहुंचे। इस क्रम में झूला आदि का भी लोगों ने आनंद उठाया। शहर के करीब होने के कारण मेले में शहरवासियों की बड़ी भीड़ उमड़ती है। मेदिनीनगर के बैरिया चौक से पाटन वाले रास्ते में स्थित जोड़ गांव तक आने-जाने के लिए सड़क बेहतर हो जाने के कारण लोग उल्लास के साथ मेले पहुंचे और अमानत नदी के रेत पर आनंद लिया। इस क्रम में जोड़ के शिव मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...