अलीगढ़, जनवरी 29 -- आंबेडकर वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव समर्थकों के साथ गांव इब्राहिमपुर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर घटना की जानकारी करने यहां पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ही स्थानों पर निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस पर सहमति जताते हुए प्रकरण में किसी निर्दोष को न फंसाने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...