नई दिल्ली, अगस्त 7 -- अमेरिकी द्वारा आयात शुल्क लगाए जाने से प्रभावित होगा भारतीय बाजार नई दिल्ली। विशेष संवाददाता भारत के लिए कृषि क्षेत्र और किसान क्यों है महत्वपूर्ण भारतीय कृषि क्षेत्र 42.3 प्रतिशत आबादी को आजीविका प्रदान करता है। देश में 10.07 करोड़ परिवार सीधे तौर पर खेती पर निर्भर हैं। कृषि क्षेत्र का देश की जीडीपी में 18.2 प्रतिशत का योगदान है। ऐसे में बहुत कमाई वाला क्षेत्र ना होने के बाद भी कृषि क्षेत्र भारत में सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार देता है। भारत में छोटे और सीमांत किसानों का एक बड़ा हिस्सा है। 2015-16 की कृषि जनगणना के अनुसार करीब 86 फीसदी किसान छोटे और सीमांत श्रेणी में आते हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम भूमि है। छोटे और सीमांत किसानों के पास कुल कृषि योग्य भूमि का 47.3 फीसदी हिस्सा है। फिर भी वह देश के खाद्यान्न उत्पाद...