बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- क्या है फॉर्म रजिस्ट्री: फॉर्म रजिस्ट्री के माध्यम से किसान का रिकॉर्ड मसलन, उनकी पहचान, जमीन का विवरण और खेती-बाड़ी के बारे में डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जाता है। उद्देश्य किसानों को 'किसान आईडी' यानी किसान पंजीकरण संख्या देना है, जो उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से प्राप्त करने में मदद मिल सके। साथ ही कृषि से जुड़ी अन्य योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...