बगहा, दिसम्बर 15 -- लाल बाजार चौक के पास स्थित ऐतिहासिक जोड़ा शिवालय मंदिर और राज देवड़ी परिसर को जोड़ने वाली सड़क में जर्जर भवन कभी भी राहगीरों के लिए हादसे का सबब हो सकती है। इस सड़क के दोनों और बेतिया राज की सैकड़ों वर्ष पुराने भवन है, जो कभी भी धराशायी हो सकता है। इससे दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। इस रास्ते से गुजरने वाले शहर के लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल भी हो सकते हैं। सड़क से सटे दोनों और जर्जर हो चुकी बेतिया राज की इन पौराणिक भवन वाली सड़क को पार करते हुए प्रतिदिन हजारों लोग जोड़ा शिवालय मंदिर, लाल बाजार चौक, तीन लालटेन चौक, संत तेरेसा स्कूल, कलेक्ट्रेट चौक, जनता और अजंता सिनेमा चौक की ओर आते और जाते हैं। इस रास्ते होकर दो पहिया और चार पहिया वाहन भी गुजरते हैं। अव्वल तो यह है कि इसी सड़क को पार कर बेतिया शहर के कई मोहल्लों के नगर...