धनबाद, जनवरी 14 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर क्षेत्र में मंगलवार को सिख समुदाय के लोगों ने धूमधाम से लोहड़ी मनायी। नवयुवक टोली बनाकर मोहल्ले में घूम घूमकर लोहड़ी मांगते दिखे। टोली ने डुमरी चार नंबर, जामाडोबा, डिगवाडीह, फूसबंगला, कालीमेला, को-ऑपरेटिव कॉलोनी आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर जिस घर में नई शादी हुई है या फिर बच्चे हुए हैं, वैसे घरों से खासकर लोहड़ी मांगी। इस दौरान दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी..., हिडो हिडो हाडिया हिडो मारि स्कर स्कर टाडी कोड़ी दे गुड़ दी लोड़ी..., सानू दे लोड़ी जिये तेरी जोड़ी..,सुन्दर मुंदरिये हो तेरा कौन विचार हो... आदि गीत गा रहे थे। शाम को सुहागिन महिलाएं शृंगार कर एकजुट होकर पूगा जलाया। लोहड़ी के पारंपरिक गीतों के साथ पुगे के चारों तरफ भंगड़ा-गिद्दा करते हुए तिल, तिलकुट, चूड़ा, गुड़, रेरी, बादाम अग्नि को अर्पित...