धनबाद, जनवरी 22 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार को जोड़ापोखर थाना में थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर उदय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी ने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मौजूद झरिया अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने सभी पूजा समितियों से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। मौके पर शुभाशीष राय, किशोर कुमार, लखन महतो, मनोज कुमार ठाकुर, कार्तिक हाड़ी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.