घाटशिला, दिसम्बर 29 -- पोटका,संवाददाता। पोटका प्रखंड की टांगराइन पंचायत अंतर्गत पारंपरिक स्वशासन जोजोडीह में सोमवार को बैठक मोहनलाल सरदार की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि के रूप में जयपाल सिंह सरदार (दिगार) उपस्थित थे। उन्होंने गादी कमेटी के सशक्तीकरण व क्रियान्वयन की विशेषताओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। बैठक में जोजोडीह गांव के गादी स्तर का पुनर्गठन के बारे में चर्चा हुई। इसमें सर्वसम्मति से मोहनलाल सरदार को जोजोडीह का गादी सरदार नियुक्त किया गया। बैठक में नंदलाल सरदार को गादी नायक, जयराम सरदार को गादी पायक, सदस्य के रूप ग्राम प्रधान शिवचरण सरदार (सदस्य), विमल सरदार (देवरी), कमल सरदार (ग्रामप्रधान पाड़ियासाई), रबींद्र सरदार (सिदिरसाई) व भोला सरदार (जोजोडीह), प्रकाश सरदार (डाकुवा, सिदिरसाई), खेतू सिंह (जान,पाड़ियासाई), लिब...