महाराजगंज, नवम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घुघली क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ सकते हैं। अभी उनका कोई प्रोटोकॉल नहीं आया है, पर संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस व विकास महकमा चौकन्ना हो गया है। घुघली क्षेत्र के जोगिया निवासी पूर्व चेयरमैन व योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि रह चुके वीरेन्द्र सिंह की पौत्री की शादी 29 नवंबर को है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। मुख्यमंत्री 40 मिनट तक रह सकते हैं। डीएम संतोष कुमार शर्मा व एसपी सोमेन्द्र मीना एसडीएम व बीडीओ के साथ गुरू गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में पहुंचे। यहां हेलीपैड बनाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि उच्चाधिकारी जोगिया गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.