कुशीनगर, फरवरी 11 -- कुशीनगर। निज संवाददाता फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबी पट्टी में पिछले 19 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे लोकरंग महोत्सव का आयोजन इस वर्ष 11 और 12 अप्रैल को किया जाएगा। सांस्कृतिक भड़ैती और फूहड़पन के विरुद्ध जन संस्कृतियों के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से शुरू हुआ यह महोत्सव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है। आयोजन समिति के अध्यक्ष साहित्यकार सुभाषचंद्र कुशवाहा ने बताया कि लोककला, लोकसंगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक रंगमंच को मंच प्रदान करने वाले महोत्सव में इस बार त्रिपुरा, बुंदेलखंड, छत्तीसगढ़, चंपारण, वाराणसी सहित विभिन्न क्षेत्रों की लोक सांस्कृतिक टीमें प्रतिभाग करेंगी, जो अपनी-अपनी समृद्ध लोक परंपराओं की प्रस्तुति देंगी। दो दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले रात्रि कहानीबाज थियेटर सोसाइटी रायगढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.