श्रावस्ती, जून 19 -- जमुनहा। विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम जोगिया में ग्रामीण डेवलपमेन्ट सर्विसेज के तत्वावधान में पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सक डा. अवनीश कुमार, पैरावेट टीम हरी राम वर्मा, अखिलेश यादव, विकास तिवारी, अजय गुप्ता, राकेश वर्मा, कुलभूषण वर्मा ने पशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं वितरित किया। इस दौरान कुल 41 किसानों के 112 पशुओं के स्वारूथ्य की जांच हुई और उनके लिए जरूरत अनुसार दवाएं पशुपालकों को मुहैया कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.