दरभंगा, मार्च 19 -- जाले। सांसद संजय झा के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि सह समस्तीपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मदन प्रसाद राय, जदयू के तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव वली इमाम बेग चमचम, जदयू के प्रदेश सचिव ईश्वर मंडल और पूर्व मध्य रेल एवं हाजीपुर के क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य कृष्ण कुमार ने मंगलवार को समस्तीपुर के डीआरएम विनय श्रीवास्तव से मिलकर रेल यात्रियों की सुविधाओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मंडल के जोगियारा रेलवे स्टेशन पर दरभंगा-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन और अमृत भारत ट्रेन के ठहराव की मांग की गई। जोगियारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए पेयजल एवं शौचालय के साथ-साथ जोगियारा रेलवे स्टेशन के पास स्थित गुमती पर आरओबी के निर्माण सहित अन्य या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.