दरभंगा, मार्च 30 -- जाले। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर खेसर रेलवे गुमती के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से 75207 नंबर सवारी गाड़ी जोगियारा स्टेशन पर और 63374 नंबर सवारी गाड़ी जनकपुर रोड (पुपरी) रेलवे स्टेशन पर लगभग आधे घंटे तक रुकी रही। इस संबंध में पूछे जाने पर जोगियारा रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उन्होंने रेलवे ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने की सूचना समस्तीपुर डीआरएम कंट्रोल को दी। रेलवे कंट्रोल के निर्देशानुसार रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ी को रोका गया था। सूचना मिलते ही रेलवे ट्रैक की तत्काल मरम्मत की गयी। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम की वजह से ट्रैक के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की घटना घटती है। उन्होंने बताया कि पहले मात्र 13 मीटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.