महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के जोगियाबारी अंत्येष्टि स्थल का कायाकल्प होगा। गुरुवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में बोले महराजगंज अभियान के तहत प्रकाशित खबर जोगियाबारी श्मशान घाट दुव्यवस्था का शिकार छपने के बाद इसका असर हुआ है। खबर प्रकाशित होते ही अंत्येष्टि स्थल पर सफाई कार्य शुरू हो गया है। सुबह से ही अंत्येष्टि स्थल पर सचिव और ग्राम प्रधान ने पहुंचकर सफाई शुरू कराई। पूरे परिसर में जमा कूड़ा हटा दिया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मौके पर कंसल्टिंग जेई श्याम मोहन भी पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण कर कायाकल्प का खाका बनाया। अंत्येष्टि स्थल पर बने शौचालय, अंत्येष्टि भवन, स्टोर रूम, लोगों के बैठने के भवन में कमियां पाई गईं। इसका मौके पर ही जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव बनाया गया। जेई ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.