अररिया, फरवरी 5 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में नवनिर्मित श्याम मंदिर में चार दिनों तक चले भक्ति कार्यक्रम के बाद गुरुवार को पांचवे दिन श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इसके पश्चात श्याम बाबा को मंदिर में स्थापित कर दिया गया। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्याम मंदिर के पुजारी के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ श्याम बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। वही इस अवसर पर श्याम बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्याम भक्त मंदिर पहुंचे। इसमें पड़ोसी देश नेपाल से भी श्याम भक्त मंदिर परिसर पहुंच बाबा के दर्शन किए व भक्ति भजन में डूब गए। इस अवसर पर संध्या पांच बजे से भव्य श्री श्याम दर्शन व श्याम सरोवर भजन महोत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर राजस्थानी चंग रौ धमाल का भी आयोजन आयोजकों द्वारा किया गया। श्याम मंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.