अररिया, जनवरी 31 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि फारबिसगंज रेलवे परिसर से हुई मोटर साईिकल चोरी के मामले में जोगबनी जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस संबंध में जोगबनी रेल थाना में मामला दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त आशीष कुमार यादव (23 वर्ष), पिता शंभू यादव, निवासी जिम्राही वार्ड संख्या-पाचं थाना बथनाहा के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 17 जनवरी को उसके घर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, दूसरा अभियुक्त जिम्राही वार्ड -3 निवासी फिलहाल फरार बताएं जा रहे है। इसी क्रम में 29 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार यादव को रेलवे स्टेशन जोगबनी से...