अररिया, मार्च 7 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी रेल यार्ड परिसर में गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान के लिए जांच शुरू की। पुलिस को मृतक की कमीज की जेब से कुछ दवाइयां और पैसे मिले। लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह व्यक्ति सुबह करीब 10 बजे बस स्टैंड यार्ड परिसर में बैठा था। करीब 11 बजे वह यार्ड परिसर में लेटा हुआ पाया गया। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वह मृत था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि पहचान के लिए लोगों से संपर्क किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.