अररिया, अक्टूबर 4 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से पारंपरिक सशस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर संचालक प्रकाश चंद्र विश्वास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। दशहरे के दिन शस्त्र पूजन को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। इसी कड़ी में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पारंपरिक शस्त्रों का पूजन किया और राष्ट्र एवं समाज की सेवा का संकल्प दोहराया। इस मौके पर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना और राष्ट्रगीत से किया गया। इसके बाद शस्त्र पूजन कर समाज और देशहित में उनके प्रयोग का संकल्प लिया गया। नगर संचालक प्रकाश चंद्र विश्वास ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। शस्त्र पूजन से हमें त्याग, साहस और अनुशासन की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.