अररिया, फरवरी 10 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में आयोजित रामसागर राय मेमोरियल टी20 के क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरा मुकाबला विराटनगर और जोगबनी के बीच खेला गया ।जिसमें जोगबनी ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए जोगबनी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 124 रन बना डाले। जोगबनी की ओर से यशवर्धन ने 43, राजा बाबू ने 29 रनों का योगदान दिया। वहीं विराटनगर की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रेम ने 4 तो आनंदन ने 2 विकेट लिया। 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराटनगर की टीम 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 102 रन ही बना पाई। वहीं विराटनगर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए भास्कर दुबे ने 43 रन और नीतीश ने 14 रन बनाया। जोगबनी को ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्तम और नवनीत ने 3 ,3 और यशवर्धन ने 2 विकेट लिया। इस प्रका...