अररिया, फरवरी 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सामरिक और आर्थिक रूप से अतिमहत्वपूर्ण और यात्री एवं माल ढुलाई के भारी दबाव को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के 108 किलोमीटर लंबे जोगबनी-कटिहार रेलखंड के अंतर्गत दोहरीकरण की महत्वाकांक्षी परियोजना को रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जिसके निर्माण के पूरे हो जाने के बाद इस रेलखंड में ट्रेनों के आवाजाही निर्वाध गति से होगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1799.82 करोड रुपए है। जिसे पूरा करने का लक्ष्य चार वर्षों का रखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि जोगबनी-कटिहार रेलखंड के दोहरीकरण से यात्रियों को सहुलियत होगी। सीमांचल में कारोबार बढ़ेगा। गौरतलब है कि यह रेलखंड 1909 ई. से ही सिंगल लाइन का है, तथा ट्रेनों के परिचालन बढ़ जाने की वजह से विपरीत दिशा से आने वाली ट्रेनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.