अररिया, अप्रैल 2 -- जोगबनी, हि प्र बीती रात जोगबनी थाना पुलिस नेपाल से शराब पीकर जोगबनी आ रहे आधा दर्जन लोगों को कब्जे में लेकर मेडिकल कराया जहां शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया सभी शराब पी रखा था। मद्य निषेध कानून के तहत सभी सहरसा निवासी अमरेश कुमार, सचिन कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार तिवारी, तथा सुपौल निवासी सुनील कुमार और स्थानीय जोगबनी निवासी चंदन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे भी इस तरह का कार्रवाई जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.