धनबाद, जनवरी 14 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता थाना क्षेत्र में बीते 18 दिसंबर को हुए अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जोगता थाना क्षेत्र से एक युवती के अपहरण की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। यहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। साथ ही अपहृत युवती को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। बता दें कि जोगता थाना क्षेत्र के मोदीडीह दो नंबर निवासी रीना देवी ने 18 दिसंबर 2025 को जोगता थाना में एक लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बोकारो जिले के झिरकी निवासी मोनु यादव पर आरोप लगाया गया था कि उसने उनकी पुत्री का अपहरण कर अज्ञात स्थान पर छिपा दिया है। शिकायत के आधार पर जोगता थाने में मोनु यादव के खिलाफ एफआईआर की गई थी। इसके बाद सोमवार की शाम पुलिस को गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.