धनबाद, जनवरी 6 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता नागरिक समिति के द्वारा जोगता में पुटकी अंचल धनबाद से मिले 60 कंबलों को जरूरतमंद लोगों के बीच सोमवार को वितरित किया गया। मौके पर बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा, टाटा कोलियरी के यूनियन के सचिव संजय सिंह, समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, गौतम मंडल, शंकर चौहान, बिनोद सिंह, आजाद अंसारी, मन्नु महतो, एसके मोबीन, मंगल चौहान, हसीब खान, असगर मियां, निर्मल कुमार निषाद आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...