अयोध्या, सितम्बर 2 -- बीकापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 125 गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया। जांच के दौरान 21 महिलाएं जोखिमपूर्ण गर्भधारण हाई रिस्क श्रेणी की मिली। 56 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। महिला चिकित्सक डॉ. विनय सिंह ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान ऐतिहात बरतने और संतुलित खानपान अपनाने की चिकित्सीय सलाह दी गई। महिलाओं की हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य कई प्रकार की जांच भी की गई। गर्भवती महिलाओं की द्वितीय और तृतीय तिमाही की एएनसी जांच कराई गई और पौष्टिक आहार दलिया का वितरण किया गया। इस मौके पर अस्पताल की स्टाफ नर्स अजितेश शुक्ला, आभा चौधरी, प्रिया वर्मा, सीरतुल बानो, दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.