अररिया, दिसम्बर 11 -- पलासी, (ए.सं) जोकीहाट के एआईएमआईएम विधायक मुर्शीद आलम ने जोकीहाट में दो महाविद्यालय तथा एक अतिरिक्त प्रखंड बनाने की मांग की है। इस संबंध में उसने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात कर मांग पत्र भी सौंपा है। सीएम को सौंपे गए मांग पत्र में एमआईएम विधायक श्री आलम ने कहा कि जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में 26 पंचायत व एक नगर पंचायत हैं। इस के बावजूद एक भी महाविद्यालय नही हैं। इस कारण छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी कठिनाई होती है। उन्होंने सीएम से प्रखंड क्षेत्र में दो महाविद्यालय बनाने की मांग की हैं। इसके अलावा विधायक ने जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में एक अतिरिक्त ब्लॉक का सृजन करने की मांग की। उन्होंने सौंपे गए मांग पत्र में कहा कि जोकीहाट प्रखंड में 26 पंचायत हैं। जिसका एरिया बहुत बड़ा हैं। सुदूर क्षेत्र के लोगों को प्रख...