अररिया, जनवरी 29 -- जोकीहाट, (एस)। प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर अमान्य नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और जांच में दोषी पाए जाने के बाद, प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अमान्य नर्सिंग होम और जांच सेंटरों को पूरी तरह सील कर दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नाजिश ने बताया कि सील किए गए संस्थानों में शिफा अल्ट्रासाउंड, हाईटेक पैथोलॉजी व न्यू चाइल्ड नर्सिंग होम शामिल है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय में संचालित इन नर्सिंग होम और पैथोलॉजी सेंटरों की काफी समय से जांच चल रही थी। मानक के अनुरूप कागजात न होने और अवैध तरीके से संचालन की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने इ...