अररिया, जनवरी 31 -- जोकीहाट, (एस)। जोकीहाट थाना पुलिस ने छापेमारी कर अलग अलग मामले के कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह जानकारी देते हुए जोकीहाट थाना के थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मो सालिम, हसीब, मो जाबीर, उरफान, कलीम व जाहिद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुहिम चला रखी है। बारी बारी से सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...