अररिया, फरवरी 7 -- जोकीहाट । (एस) प्रखंड के दभड़ा पंचायत में गुरूवार को दस दिवसीय विष्णु यज्ञ शुरू किया। इसमें श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में तब्दील हो गया है। श्रीरामचरितमानस पाठ, मानस पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विष्णु यज्ञ का शुभारंभ किया गा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दभड़ा पंचायत के लोग अपने अपने काम को छोड़कर विष्णु यज्ञ को सफल बनाने के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। दूर-दूर से दर्शनार्थियों का आवागमन शुरू है। विष्णु यज्ञ में जोकीहाट, अमौर, पलासी, अररिया, कोचाधामन प्रखंड से भक्त उमड़ रहे हैं। यज्ञ स्थल पर भारी संख्यां में देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गयी है। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.