अररिया, फरवरी 19 -- जोकीहाट, एक संवाददाता बरकतों और रहमतों का पाक माह रमजान उल मुबारक गुरुवार से शुरू है। इस मुकद्दस महीने के पहले दिन अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत और जोश के साथ पहला रोजा रखा। रोजेदारों के चेहरों पर इबादत की खुशी साफ झलक रही थी। रमजान के पहले दिन फिजाओं में रूहानी ताजगी महसूस की गई। तड़के सहरी के साथ रोजे का आगाज हुआ, जिसके बाद मस्जिदों और घरों में अल्लाह की इबादत का सिलसिला शुरू हो गया। दिन भर अकीदतमंद कुरान-ए-पाक की तिलावत करते नजर आए। मस्जिदों में नमाजियों की तादाद बढ़ गई है और पांचों वक्त की नमाज के साथ-साथ रात में नमाज ए तरावीह के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए रोजेदारों ने खुदा की बारगाह में हाथ फैलाकर दुआएं मांगी। इफ्तार के वक्त बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखी गई। खजूर, फल और तरह-तरह के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.