पटना, जून 3 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती मंगलवार को बाबू जगजीवन राम शोध संस्थान सभागार में मनाई गई। इसका आयोजन 'कबीर के लोग' की ओर से किया गया। जयंती समारोह का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री संजय पासवान एवं पूर्व सांसद अरुण कुमार ने किया। संजय पासवान ने कहा कि जॉर्ज साहब का जीवन संघर्ष, सादगी और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा ट्रेड यूनियन आंदोलन से शुरू की थी। संजय पासवान ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस मजदूरों, रेलवे कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग की आवाज बने और 1974 के ऐतिहासिक रेलवे हड़ताल के नेतृत्वकर्ता रहे। यह हड़ताल स्वतंत्र भारत के श्रमिक आंदोलन का मील का पत्थर बनी। बिहार से उनका गहरा नाता रहा। मुजफ्फरपुर से लेकर नालंदा तक उन्होंने कई बार चुनाव लड़ा और जीता। उन्होंने लोकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.