देहरादून, जनवरी 15 -- कांग्रेस नेत्री एवं देवभूमि संसाधन बचाओ समिति की संयोजक डॉ. सोनिया आनंद रावत ने मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट में 142 एकड़ सरकारी भूमि को निजी कंपनियों को सौंपे जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे घोटाला बताकर सीबीआई जांच की मांग की है। गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सोनिया आनंद ने कहा कि Rs.1 करोड़ वार्षिक की नाममात्र लीज पर 15 वर्षों का आवंटन कर राज्य को लगभग Rs.2900 करोड़ का सीधा नुकसान पहुंचाया गया। आरोप लगाया कि एडीबी से लिया गया Rs.2300 करोड़ का लोन स्थानीय विकास के लिए था, उसे निजी कंपनियों के प्रोजेक्ट्स में खपाया जा रहा है। डॉ. रावत ने आरोप लगाया कि इस भूमि और लोन घोटाले में मंत्रियों और नगर पालिका प्रशासन की भूमिका सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों के रास्ते बंद किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.